Sunday, January 20, 2019

एक्सपर्ट जाट सोंग का प्रोमो हुआ लांच





मूंबई | शनिवार के दिन मुंबई में एक्सपर्ट जाट सोंग का प्रोमो लांच किया गया। इस दौरान सोंग के नायक व नायिका के अलावा पूरी टीम मौजूद रही। इस सोंग में ड्रोन कैमरों का भी इस्तेमाल किया गया है। इस सोंग में बालीवुड फिल्मों की कई लोकेशन आपको देखने को मिलेगी। मिली जानकारी के आधार पर यू ट्यूब पर चलने वाले सोंग एक्सपर्ट जाट का आज मुंबई में प्रोमो लांच किया गया। मुंबई कास्टिंग एजैंसी द्वारा प्रोड्यूस्ड कवर सोंग एक्सपर्ट जाट का प्रोमो आज यू ट्यूब पर लांच कर दिया गया। इससे पहले बीती शुक्रवार की देर रात सोंग के प्रोड्यूसर व कास्टिंग डायरेक्टर गोविंद सोलंकी व डायरेक्टर अश्वनी कुमार ने जूहू में मीडिया से रूबरू होकर वार्ता की। इस कांफ्रेंस में माडल व अभिनेत्री ऐलियाना के अलावा माडल विवेक, हिना तबस्सुम, एडीटर सुमित जी, मूकेश जी, शुभम जी, आदि मौजूद थे। यह सोंग मुंबई की मशहूर लोकेशनों पर फिल्माया गया। दूसरी ओर इस सोंग के प्रोड्यूसर गोविंद सोलंकी ने बताया कि आगामी समय में 3 कवर सोंग मुंबई के अलावा दिल्ली में भी शूट किए जायेंगे। जिसके लिए टोप क्लास माडल एवं सेलीब्रिटी से संपर्क किया जा रहा है। फिलहाल यह कवर सोंग जल्दी ही इसी माह मुंबई में ही रिलीज किया जाएगा। इस सोंग में माडल व अभिनेत्री अंशिता शेट्टी का भी भरपूर सहयोग देखने को मिला।

0 comments:

Post a Comment