Saturday, January 23, 2016

पोलिसवालों के साथ सेल्फी अभियान


मुंबई। पुलिस के पास जाने से आम लोग डरते हैं। उनकी नज़र में पुलिस की छवि सकारत्मक नहीं 

है। जब की पुलिस बनी ही है आम आदमी की तकलीफ दूर करने और उनकी मदद के लिए। पुलिस 

जनता की मित्र है। और यह जागरूकता फैलाने का काम '२बी ! इंडिया " ने शुरू  किया है। २ बी 

की सीईओ  श्वेता  रोहिरा ने सवय तो पुलिस के साथ अपनी सेल्फ़ी तो निकाली ही है वे आम 

आदमी को इसके लिए प्रेरित भी कर रही हैं। बाकायदा फेसबुक पर सेल्फ़ी विद पुलिस नाम से एक 

पेज शुरू कर दिया गया है। जहाँ कई लोगों की सेल्फ़ी नज़र भी आने लगी है। मज़े की बात है कि 

पोलिसवालों को भी जनता से जुड़ने का अनूठा आईडिया खूब भाया है। और वे भी आम आदमी का 

उत्साह्बरदन कर रहे हैं। और बड़े चाव से आम आदमी के साथ सेल्फ़ी खिचवा रहे थे। श्वेता 

रोहिरा का मानना ये है कि इस मुहिम से पुलिस और आम आदमी का सम्बन्ध मधुर होने के साथ 

आपसी विश्वास मजबूत होगा। बहरहाल,अधिकृत रूप से यह कैंपेन आगामी २६ जनवरी को 

गणतंत्र दिवस के दिन शिवाजी पार्क से शुरू होगा जहाँ पुलिस परेड होगी। और इसमें पुलिस 

आला अफसर और बॉलीवुड  के  कई दिग्गज सितारे मौजूद रहेंगे।

0 comments:

Post a Comment